Khan Sir Coaching Fire: एक और आगजनी की घटना, खान सर के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
पटना। Khan Sir Coaching Fire: बीते दिनों उत्तरप्रदेश के एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई थी। जिस वजह से 15 बच्चों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद कानपुर में करीब 22 कोचिंग संस्थाओं को सील कर दिया गया था। वहीं इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार शाम एक कोचिंग संस्थान के बाहर आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर के परिसर की है। राहत की बात यह रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
CG UCC: छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, राज्य सरकार ने बनाई 5 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद कोचिंग परिसर के बाहर धुएं का गुबार उठने लगा, जिससे वहां मौजूद छात्रों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए और स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में ले लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।
कोचिंग के बाहर लगे बोर्ड में लगी आग
जानकारी के अनुसार, आग मुख्य रूप से कोचिंग सेंटर के बाहर लगे साइन बोर्ड में लगी थी। आग तेजी से फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया, जिससे भवन और अंदर मौजूद लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना के समय परिसर में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। आग और धुआं दिखाई देने के बाद कोचिंग प्रबंधन ने तत्काल सभी छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। किसी भी छात्र या स्टाफ के घायल होने की सूचना नहीं है।
Blinkit Warehouse Sealed: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, नियमों की अनदेखी पर ब्लिंकिट परिसर सील
फायर सेफ्टी को लेकर पहले भी मिला था नोटिस
Khan Sir Coaching Fire: बताया जा रहा है कि अग्निशमन विभाग की ओर से कोचिंग संस्थान को पहले भी फायर सेफ्टी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। अधिकारियों के अनुसार संस्थान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले भी आपत्तियां दर्ज की गई थी। यह घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित किसान कोल्ड स्टोरेज परिसर की है, जहां खान ग्लोबल स्टडीज का संचालन किया जाता है। समाचार लिखे जाने तक घटना को लेकर कोचिंग प्रबंधन या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
बिहार – पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर में आग लगी। छात्र–शिक्षक बाहर निकले। फिलहाल आग बुझाई गई। शॉर्ट सर्किट से वायरिंग जली थी और धुआं फैल गया था। pic.twitter.com/C0IzW1tDM5
— Sachin Gupta (@Sachingupta) June 25, 2026




