कांगड़ाः Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गई। जिससे की इस हादसे में 4 श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि 25 अन्य घायल हो गए हैं। इस खौफनाक घटना के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई । वहीं सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाहन कांगड़ा स्थित माता चामुंडा देवी मंदिर से पंजाब में मोगा लौट रहा था, जिसमें श्रद्धालु सवार थे। ट्रक इक्कू मोड़ के पास चामुंडा-धर्मशाला मार्ग पर अनियंत्रित हो गया और खाई में गिर गया। वहीं बताया गया कि हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को टांडा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन और श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि, मृतकों की पहचान मोगा जिले के भगीके गांव निवासी किरण (35), सुखजिंदर सिंह (35), जगसीर सिंह (38) और परमजीत कौर (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।




