Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 18 अंडरग्राउंड माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 8 AK-47, 10 INSAS समेत 48 हथियार किए जमा

सुकमा। Sukma Naxalites surrender: सुकमा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां PLGA बटालियन कमांडर बड़से सुक्का उर्फ देवा (DK SZCM) सहित CPI (माओवादी) के 18 अंडरग्राउंड कैडरों ने आत्मसमर्पण किया है। जिससे की माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। इसमें तेलंगाना स्टेट कमेटी के वरिष्ठ नेता कंकनाला राजी रेड्डी उर्फ वेंकटेश (SCM) भी मुख्यधारा में लौटे।

बता दें कि, इस आत्मसमर्पण के दौरान माओवादियों ने कुल 48 हथियार जमा किए, जिनमें 2 LMG, 1 US-made Colt राइफल, 1 इजरायली Tavor, 8 AK-47, 10 INSAS, 8 SLR, 4 BGL, 11 सिंगल-शॉट हथियार, 2 ग्रेनेड, 1 एयर गन और 2,206 राउंड गोला-बारूद शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार इसे PLGA और तेलंगाना स्टेट कमेटी के अंत की दिशा में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।

Sukma Naxalites surrender: वहीं आज ही सुकमा जिले में मुठभेड़ में जवानों ने एक साथ 12 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सली में कोंटा एरिया कमेटी का सचिन मंगडू भी शामिल था। इस दौरान मौके से AK-47, इंसास राइफल बरामद हुए हैं। इसे नक्सलवाद के खात्मे में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close