छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा
Big Breaking:कोरबा से सरायपाली जा रही बस पलटी,50 से ज्यादा यात्री थे सवार

प्रविंस मनहर/रायपुर – कोरबा से सरायपाली जा रही एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। बिर्रा थाना क्षेत्र के करनौद गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 से अधिक यात्री सवार थे। अचानक बस का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे पलट गई।
हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में करीब 15 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत बिर्रा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। घायलों का इलाज जारी है, सभी की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Advertisement




