Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबररायपुर

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिली रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लॉन्च किया ‘ONE CLICK सिंगल विंडो सिस्टम 2.0’

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को राज्य में निवेश और उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के उद्देश्य से ‘ONE CLICK सिंगल विंडो सिस्टम 2.0’ का शुभारंभ किया। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से अब निवेशकों और उद्योगपतियों को सभी जरूरी स्वीकृतियां और क्लियरेंस एक ही क्लिक में मिल सकेंगी।

6 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 1 लाख करोड़ के नए इन्वेस्टमेंट की घोषणा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1 लाख करोड़ रुपये के नए निवेश की घोषणा की और प्रमुख निवेशकों को इनवेस्टमेंट लेटर भी सौंपे। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य को कुल 6 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जो छत्तीसगढ़ की औद्योगिक संभावनाओं और बेहतर नीतियों को दर्शाता है।

READ MORE : छत्तीसगढ़ में 106 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट बिना रेरा पंजीकरण के संचालित, प्राधिकरण ने भेजे नोटिस

 

छत्तीसगढ़ बना निवेशकों की पहली पसंद

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति ने भूमि आवंटन और अन्य अनुमतियों को पारदर्शी और सुगम बना दिया है। इससे राज्य को एक विकसित और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य अब सिर्फ स्टील और ऊर्जा ही नहीं, बल्कि टेक्सटाइल, फार्मा और सेमीकंडक्टर जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा है।

READ MORE : IBPS PO भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू, जानें एग्जाम डेट, योग्यता, सैलरी डिटेल में

 

बस्तर से नक्सलवाद का अंत निकट, जल्द शुरू होगा इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर और अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हालात तेजी से सुधर रहे हैं। नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है और शांति की स्थापना के साथ राज्य अंतरराष्ट्रीय व्यापार की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। जल्द ही छत्तीसगढ़ में इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल की शुरुआत की जाएगी, जिससे वैश्विक स्तर पर व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close