Breaking news
Advertisement
क्राइमदेश

Sidhu Moosewala Murder : सिद्धू मूसेवाला मर्डर के बाद अब पंजाबी सिंगरों को मिली ये धमकी, SFJ ने जारी किया धमकी भरा पत्र

नई दिल्ली । फेमस पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार को बीच सड़क पर सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गयी जिसके बाद खालिस्‍तानी आतंकी संगठन सिख्स फार जस्टिस (SFJ- एसएफजे) के चीफ़ गुरपतवंत सिंह पन्‍नू ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के गायकों के नाम एक धमकी भरा पत्र जारी किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार SFJ चीफ गुरपतवंत सिंह पन्‍नू ने जारी पत्र में पंजाबी गायकों से ‘खालिस्‍तानी आंदोलन’ का समर्थन करने के लिए कहा है। वही आंदोलन का समर्थन नहीं करने पर सिद्धू मूसेवाला जैसा अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पन्‍नू ने पत्र में कांग्रेस नेता मूसेवाला की हत्‍या का उल्‍लेख करते हुए कहा है,
‘मौत करीब है, इसलिए अब खालिस्‍तान रेफरेडम का समर्थन करने का वक्त आ गया है

जानकारी के लिए बता दें कि, खालिस्‍तानी आतंकी संगठन सिख्स फार जस्टिस की गतिविधियां कनाडा से संचालित की जाती रही हैं। पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्‍मेदारी कनाडा में बैठे लारेंस बिश्‍नोई गुट के एक गुर्गे लकी ने ली है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वीके भवरा ने खुलासा करते हुए कहा कि शुरुआती जांच में मूसेवाला की हत्या आपसी गैंगवार का परिणाम लग रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close