Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबर

सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को कुचला, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार का दिन हादसों भरा रहा. सब्सि बड़ी घटना जशपुर जिले में हुई. जहां गंजे से भरी कार ने श्रद्धालुओं को रौंद दिया, जिसमे एक की मौत तो 14 लोग घायल हो गए हैं. वहीं कबीरधाम जिले कवर्धा थाना क्षेत्र के तारों के एक अनियंत्रित कार ने मां-बेटी को कुचला दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार की रात करीब 9 बजे की है. जहाँ कवर्धा थाना क्षेत्र के तारों के पास ममता गौड़ 35 वर्ष व उनकी पुत्री पायल गोड 13 वर्षीय सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार कार ने दोनों को अपनी चपेट में लिया और रौंदते हुए भाग खड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि जिस कार से दुर्घटना घटी है, वह कार सरोधा से शहर की ओर आ रही थी, तभी यह घटना ग्राम तारो के पास घटी।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गाड़ी को लालपुर चौक पर पकड़ लिया और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close