महिला ने 16वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडा के इको विलेज-3 हाउसिंग सोसायटी में एक महिला ने 16वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली बिसरख की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, वह आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
मृतका श्वेता उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की रहने वाली थीं। उसने तीन साल पहले लव मैरिज की थी। महिला अपने पति और बेटी के साथ सुपरटेक इको-3 हाउसिंग सोसाइटी में टावर नंबर 19 फ्लैट नंबर 1601 में रहती थीं पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आपस में दोनों के बीच विवाद चलता रहता था और आत्महत्या से पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद सुबह करीब 3:30 महिला ने बालकनी से नीचे छलांग लगा दी और उसकी मौत मौके पर ही हो गई। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।




