CGBSE 12th Board Result: 12वीं बोर्ड में एक बार फिर बेटियों ने लहराया परचम, टॉप-10 में बनाई जगह
रायपुर। CGBSE 12th Board Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस वर्ष रायपुर जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 सूची में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। जिले के कुल 8 छात्रों ने मेरिट सूची में जगह बनाई है। रायपुर की हेमलता साहू ने 97.40% अंक प्राप्त कर प्रदेश में 5वीं रैंक हासिल की है। वे स्वामी आत्मानंद स्कूल, खरोरा की छात्रा हैं।
वहीं हिमसिखा गुप्ता ने 96.80% अंक के साथ 8वीं रैंक प्राप्त की। वे रायपुर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, गुढ़ियारी से हैं। काजल साहू (96.60%) ने 9वीं रैंक हासिल की। वे जेआर दानी गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं।
इसी तरह 96.60% अंक के साथ 9वीं रैंक पर तीन छात्राएं रहीं—
आफिया खातून (डीजल पब्लिक स्कूल, श्रीनगर रायपुर),
रूबी पटले (शिवम विद्यापीठ इंग्लिश, महादेव घाट रायपुर)।
10वीं रैंक पर भी रायपुर की तीन छात्राओं ने जगह बनाई—
युक्तामुखी साहू (96.40%, मायाराम सुरजन गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, चौबे कॉलोनी),
मानसी टंडन (96.40%, गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, मंदिर हसौद),
सिफत परवीन (96.40%, स्वामी आत्मानंद स्कूल, फाफाडीह)।
CGBSE 12th Board Result: बता दें कि, रायपुर के विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्रों की मेहनत और समर्पण की सराहना की है।




