[t4b-ticker]
Advertisement
big breakingचुनावछत्तीसगढ़

Raipur Loksabha Seat : शुरुआती रुझान में बृजमोहन अग्रवाल आगे, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर…

रायपुर। प्रदेश के अन्य लोकसभा क्षेत्रों के साथ रायपुर लोकसभा क्षेत्र में भी मतगणना की शुरुआत बैलेट पेपर के बाद ईवीएम से गिनती शुरू हो चुकी है. रुझानों में भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल बढ़त हासिल कर चुके हैं.

रायपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र इस बार नया इतिहास रचने को कगार पर खड़ा नजर आ रहा है, क्योंकि विधानसभा चुनाव में रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले आठ बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल को भाजपा ने पहली बार लोकसभा चुनाव में उतारा है. बृजमोहन अग्रवाल का मुकाबला कांग्रेस के हारे प्रत्याशी विकास उपाध्याय से है.

साल 2019 आम चुनाव में बीजेपी ने इस सीट पर बहुत बड़ी जीत दर्ज की थी. बीजेपी उम्मीदवार सुनील सोनी ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद दुबे को 3 लाख 48 हजार 238 वोटों से हराया था. सुनील सोनी को 8 लाख 37 हजार 902 वोट मिले थे, जबकि प्रमोद दुबे को 4 लाख 89 हजार 664 वोट हासिल हुए थे. इस सीट पर कई निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे.

9 विधानसभा सीटों का गणित
रायपुर लोकसभा सीट के तहत 9 विधानसभा सीटें आती हैं. इसमें बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर शहर ग्रामीण, रायपुर शहर पश्चिम, रायपुर शहर उत्तर, रायपुर शहर दक्षिण, आरंग और अभनपुर विधानसभा सीट शामिल है. विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की. जबकि कांग्रेस को एक सीट – भाटापारा पर जीत मिली.

रायपुर लोकसभा सीट का जातीय समीकरण-रायपुर लोकसभा सीट पर कुर्मी, साहू और सतनामी वोटर्स की बहुलता है. इन तीनों जातियों के वोटर्स की संख्या 8 लाख से ज्यादा है. 2011 जनगणना के मुताबिक इस सीट पर 3.6 लाख से अधिक अनुसूचित जाति (ST) के वोटर हैं. जबकि अनुसूचित जनजाति (ST) वोटर्स की संख्या 1.28 लाख के करीब है. इस सीट पर मुस्लिम वोटर्स की संख्या 88 हजार के करीब है.

दो माह से नहीं मिला वेतन, रसोइयों ने दी आंदोलन की चेतावनी, देखिए नीलू ओगरे ने क्या कहा…

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close