[t4b-ticker]
Advertisement
देशदेश-विदेशपॉलिटिक्स

नाइट क्लब में नजर आए राहुल गांधी तो मचा बवाल, अब कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों पर किया पलटवार

नई दिल्ली। भाजपा नेता और आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय की ओर से मंगलवार को राहुल गांधी का एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि “राहुल गांधी एक नाइट क्लब में थे। जब मुंबई पर उनका कब्जा है। वे एक ऐसे समय में नाइट क्लब में हैं जब उनकी पार्टी में लगातार विस्फोट हो रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस की ओर से अपने राष्ट्रपति पद को आउटसोर्स करने से इनकार के बाद, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में उनकी नौकरी शुरू हो गई है।”

इस पर अब कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी काठमांडू में एक दोस्त की शादी अटेंड करने पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा को बिजली आपूर्ति समेत जरूरी मुद्दों पर फोकस करने की सलाह दी। सुरजेवाला ने कहा, ‘राहुल गांधी एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए काठमांडू गए हैं। वह वहां निजी दौरे पर हैं। आखिर भाजपा के लोग ऊर्जा संकट, महंगाई जैसे मुद्दों पर जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं। उनके पास सिर्फ राहुल गांधी की बात करने के लिए पूरा वक्त है।’

उन्होंने आगे कहा , ‘आखिरी बार मैंने जब चेक किया तो इस देश में परिवार होना, शादियों और सगाई के कार्यक्रमों को अटेंड करना हमारी संस्कृति और सभ्यता का हिस्सा रहा है। देश में अब भी शायद शादी करना अपराध नहीं है। किसी का दोस्त होना और उसकी शादी में जाना अब भी अपराध नहीं है।’ कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने कहा कि भाजपा हमेशा से झूठ फैलाने का काम करती रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यदि एक आम व्यक्ति की तरह किसी शादी के रिसेप्शन कार्यक्रम में शामिल होते हैं तो फिर इसमें गलत क्या है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘किसी की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने में गलती क्या है? आखिर संघी इस बात से क्यों घबरा रहे हैं? संघी झूठ फैलाने में क्यों जुटे हैं। हम सभी लोग निजी समारोहों में हिस्सा लेते रहे हैं।’ सुरजेवाला ने कहा, राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी की तरह बिना बुलाए पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। वह एक मित्र देश में अपने एक दोस्त की शादी के आयोजन में शामिल होने के लिए गए हैं।’ बता दें कि मंगलवार सुबह ही भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक ट्वीट कर लिखा, ‘राहुल गांधी उस वक्त नाइट क्लब में थे, जब मुंबई सीज थी। जब उनकी पार्टी में विस्फोटक स्थिति है। वह ऐसा करते रहे हैं।’

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close