छत्तीसगढ़ में आज से लागू हुई हाफ बिजली बिल योजना, लाखों परिवारों को मिलेगी राहत
रायपुर। Half Electricity Bill: आज प्रदेशभर के नागारिकों को बड़ी राहत मिली है। वो इसलिए क्योंकि छत्तीसगढ़ सरकार ने आज से हाफ बिजली बिल योजना लागू कर दी है। जिसमें घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली खपत पर आधा बिल देना होगा। 201 यूनिट से अधिक खपत करने वाले उपभोक्ता इस योजना का लाभ नहीं पाएंगे। इस योजना के तहत लगभग 36 लाख घरेलू परिवार सीधे लाभान्वित होंगे।
इसके अलावा, 200 से 400 यूनिट बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को भी अगले एक साल तक 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल का लाभ मिलेगा, ताकि वे प्रधानमंत्री की “सूर्यघर” सोलर योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापित कर सकें। योजना से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को बिजली बिल में छूट मिलेगी और उनकी आर्थिक मदद होगी।
पहले अगस्त 2025 में छत्तीसगढ़ सरकार ने हाफ बिजली बिल योजना में बदलाव किया था, जिसमें 400 यूनिट तक की छूट को घटाकर 100 यूनिट कर दिया गया था, लेकिन अब इसे पुनः 200 यूनिट तक बढ़ा दिया गया है ताकि ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।यह योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शुरू की गई है और इससे राज्य के लाखों परिवारों को फायदा होगा। ऐसे उपभोक्ता जो बिजली की खपत नियंत्रित रखते हैं, वे कम बिल का भुगतान करेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
Half Electricity Bill: इस योजना के तहत 200 यूनिट तक की खपत पर आधा बिल देना होगा, जबकि उससे अधिक खपत करने वालों को पूरा बिल देना होगा। यह कदम बढ़ती महंगाई और बिजली खर्च से जूझ रहे छोटे और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत देगा। इससे छोटे परिवारों और गरीबों को बड़ी राहत मिलेगी।




