छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय में करेंगे शासकीय कार्यों की समीक्षा..
प्रविंस मनहर/रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:25 बजे मंत्रालय पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मंत्रालय में विभिन्न शासकीय कार्यों और प्रशासनिक बैठकों में हिस्सा लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।
Advertisement




