
महाराष्ट्र। पालघर में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गये। फैक्ट्री में आग बॉयलर में विस्फोट की वजह से लगी। घायलों को बोइसारो के शिंदे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पालघर पुलिस के अनुसार घटना शाम करीब 4.15 बजे की है। स्थानीय दमकल विभाग, पुलिस और अन्य बचाव दल, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायल पीड़ितों में से कुछ गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
Advertisement




