Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

मरीन ड्राइव की सैर डालेगी आपकी जेब पर असर, अब कार-बाइक पार्किंग पर लगेगा शुल्क, नगर निगम का फरमान जारी

रायपुर। Raipur Marine Drive: एक तरफ राजधानी रायपुर स्मार्ट सिटी की ओर बढ़ रहा है, तो दूसरे तरफ रायपुर नगर निगम का एक अनोखा फरमान सामने आए हैं रायपुर के हृदय स्थल माने जाने वाला तेलीबांधा यानी कि मरीन ड्राइव एक मात्र ऐसा स्थान है जहां भारी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक,इवनिंग वॉक के अलावा अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने पहुंचते हैं, लेकिन अब यहां अपने परिवार को लेकर आ रहे हैं या फिर मॉर्निंग या इवनिंग वॉक करने आ रहे हैं और आप दो पहिया या चार पहिया वाहन से यहां पहुंच रहे हैं तो अब आपको वाहन का पार्किंग शुल्क देना होगा।

इतना ही नहीं इस फरमान में साफ तौर पर लिखा गया है कि अगर आपकी गाड़ी चोरी हो जाती है या किसी प्रकार के नुकसान आप के वाहन पर होता है तो इसकी जवाबदारी स्वयं आपकी होगी। भले ही आपसे पार्किंग शुल्क के तौर पर पैसा लिया जाएगा। लेकिन जिम्मेदारी आप की स्वयं की होगी।

Raipur Marine Drive: नए आदेश के तहत कार पार्किंग के लिए 4 घंटे का शुल्क 20 रुपये, जबकि बाइक और स्कूटी के लिए 10 रुपये निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि मरीन ड्राइव पर सुबह और शाम के समय हजारों की संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक के लिए पहुंचते हैं। वहीं निगम के इस फरमान को लेकर जनता में आक्रोश देखा जा रहा है और निगम के फैसले को वापस लेने की मांग जनता कर रही है।

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close