[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

Vedanta Power Plant Explosion : मौतों का आंकड़ा पहुँचा 23, जांच तेज, FIR में बड़े नाम शामिल

रायपुर/सक्तीVedanta Power Plant Explosion : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता पावर प्लांट हादसे ने अब और भयावह रूप ले लिया है। इलाज के दौरान एक और श्रमिक की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। ताजा मामला रायपुर के कालड़ा अस्पताल का है, जहां भर्ती एक घायल मजदूर ने दम तोड़ दिया।

पिछले 12 घंटों में ही तीन और श्रमिकों की मौत ने प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था की चिंता बढ़ा दी है। मृतकों में पश्चिम बंगाल निवासी सुब्रतो जेना, जिनका इलाज रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, और उत्तर प्रदेश निवासी किस्मत अली, जो रायपुर में भर्ती थे, शामिल हैं। एक अन्य श्रमिक की भी उपचार के दौरान मृत्यु हुई है।

Read More : Vedanta Power Plant हादसे पर कंपनी और एनजीएसएल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज

Vedanta Power Plant Explosion : इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों में केवल 5 छत्तीसगढ़ के हैं, जबकि 18 मजदूर अन्य राज्यों से आए थे। यह तथ्य न केवल हादसे की गंभीरता को दर्शाता है, बल्कि देशभर से आए मजदूरों की सुरक्षा पर भी बड़े सवाल खड़े करता है।

घटना के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए अनिल अग्रवाल, प्लांट हेड देवेंद्र पटेल सहित कुल 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सभी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1), 289 और 3(5) के तहत मामला कायम किया गया है।

Read More : Vedanta Plant Accident Update : वेदांता प्लांट हादसे पर सख्ती, कमिश्नर स्तर पर जांच के आदेश जारी, बिलासपुर आयुक्त को सौंपी गई जिम्मेदारी

Vedanta Power Plant Explosion : प्रशासनिक स्तर पर जांच जारी है और दंडाधिकारी जांच के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। अब यह देखा जाना अहम होगा कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कितनी कड़ी कार्रवाई होती है और पीड़ित परिवारों को न्याय कब तक मिल पाता है।

यह हादसा औद्योगिक सुरक्षा मानकों की अनदेखी का एक दर्दनाक उदाहरण बनकर सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। CRIME NEWS LOcal News

Read More : Babu Khemani Arrested : इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और ऑनलाइन सट्टा गिरोह का सरगना बाबू खेमानी गिरफ्तार, सोशल मीडिया से बुन रहा था सट्टे का जाल  Vedanta Power Plant 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close