[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Pink Patrol Team: पिंक पेट्रोलिंग का सराहनीय कदम, बिछड़े हुए बच्चे को माँ से मिलवाया, घंटो भटक रही थी मां

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Pink Patrol Team: रायपुर पुलिस की पिंक पेट्रोल टीम ने एक बार फिर अपनी तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बिछड़े मासूम को उसकी मां से सुरक्षित मिलाकर मानवता की मिसाल पेश की है।दरअसल, 16 जून को मरही माता मंदिर पॉइंट के पास मध्य जोन की पिंक पेट्रोल यूनिट को करीब 4 से 5 साल का एक मासूम बच्चा रोते-बिलखते और लावारिस हालत में मिला।

पुलिस टीम ने तुरंत बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और उससे पूछताछ की। बच्चे ने अपना नाम आराध्य गुप्ता बताया, लेकिन घबराहट के कारण वह अपने परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद पिंक पेट्रोल टीम बच्चे को साथ लेकर आसपास के इलाकों में उसकी मां और परिजनों की तलाश में जुट गई। लगातार खोजबीन और पूछताछ के बाद बच्चे की मां पिंकी गुप्ता मेकाहारा परिसर में मिलीं, जो अपने बेटे को पिछले 3 से 4 घंटे से ढूंढ रही थीं।

Pink Patrol Team: महिला ने बताया कि इलाज के लिए अस्पताल आने के दौरान भीड़भाड़ में बच्चा हाथ छुड़ाकर कहीं चला गया था। पहचान और पुष्टि के बाद पिंक पेट्रोल टीम ने मासूम आराध्य को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। बेटे को सुरक्षित पाकर मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे और उन्होंने रायपुर पुलिस का आभार जताया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close