[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: मातम में बदली रक्षाबंधन की खुशियां, अस्थि विसर्जन करने गया युवक खारून नदी में डूबा,परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमांशु पटेल/रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर से कल एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई। जहां रक्षाबंधन के दिन एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। महादेव घाट में अस्थि विसर्जन के लिए पहुंचे एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान 35 वर्षीय युधिष्ठिर सारंग के रूप में बताई जा रही है। युधिष्ठिर अपने परिवार के साथ अस्थि विसर्जन के लिए महादेव घाट पहुंचे थे। इसी दौरान वह नदी में डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही युवक की तलाश शुरू की गई। SDRF की टीम मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश में जुटी है। हालांकि, परिवार वालों का आरोप है कि सूचना देने के करीब तीन घंटे बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंची जिसके चलते तलाश में देरी हुई।

Raipur News: परिवार पहले से ही शोक कार्यक्रम के चलते दुख में था, लेकिन रक्षाबंधन के दिन हुए इस हादसे ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं। एक तरफ अपनों के बिछड़ने का गम था, तो दूसरी तरफ युधिष्ठिर के नदी में डूबने की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया।फिलहाल SDRF की टीम नदी में युवक की तलाश कर रही है। हादसे को लेकर पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close