[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Students Protest : पेपर लीक मामले पर रायपुर में छात्रों का प्रदर्शन,शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी पेपर लीक मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग भी तेज हो गई है। राजधानी रायपुर में छात्रों ने इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रविवार को रायपुर के अंबेडकर चौक पर बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हुए और 12वीं बोर्ड परीक्षा का हिंदी प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस आंदोलन को एनएसयूआई का भी समर्थन मिला। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बार-बार हो रही पेपर लीक की घटनाएं छात्रों की मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सरकार से पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ऐसी घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं। छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग उठाई। छात्रों का कहना है कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सरकार को तत्काल प्रभावी कदम उठाने होंगे। वहीं शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सियासी माहौल भी गर्माता नजर आ रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close