[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News:अरबों की ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब, 4 करोड़ से ज्यादा कैश के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: रायपुर पुलिस ने वॉश-वॉश यानी ब्लैक करेंसी स्कैम करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 7 आरोपियों को पुणे के खंडाला स्थित रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 4 करोड़ रुपये से ज्यादा नगद, 17 मोबाइल फोन, नोट के आकार के काले पेपर, कांच की प्लेट्स और ठगी से जुड़ी अन्य सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने रायपुर में एक व्यक्ति को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 1 करोड़ 13 लाख रुपये ठगे थे। इसी मामले में पहले दो महिला आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ और मोबाइल की डिजिटल जांच के बाद पुलिस को पुणे में गिरोह के ठिकाने का पता चला।

खंडाला के रिसॉर्ट में आरोपी वाराणसी के एक व्यक्ति से करोड़ों रुपये लेकर ठगी कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरोह के सरगना ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ योगी, प्रवीण कुमार उर्फ कैप्टन और मनोज कुमार उर्फ बड़े सर बताए गए हैं।

Raipur News: पुलिस के अनुसार, गिरोह 2005 से सक्रिय है और देशभर में 100 से ज्यादा लोगों से अरबों रुपये की ठगी कर चुका है। आरोपियों पर नकली केमिकल और विदेशी तकनीक के नाम पर काले नोटों को असली मुद्रा में बदलने का झांसा देकर रकम ऐंठने का आरोप है। मामले में तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close