मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, प्रसिद्ध बॉक्सर मैरी कॉम भी शामिल
बस्तर। Bastar Olympics 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर ओलंपिक की शुरुआत की। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ वन मंत्री केदार कश्यप एवं अन्य नजगण मौजूद थे।
बता दें कि, इस ओलंपिक का आयोजन 11 से 13 दिसंबर तक होगा। जिसमें साढ़े 3000 प्रतिभागी शामिल होंगे तो वहीं नक्सल पीड़ितों की टीम में 761 प्रतिभागी शामिल होंगे। दो दिन चलने वाले इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी पहुंचे हैं।
Bastar Olympics 2025: वहीं कहा जा रहा है कि, इस बार पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध बॉक्सर मैरी कॉम भी बस्तर ओलंपिक में शामिल होने पहुंची। जबकि इसके समापन समारोह में अमित शाह भी शामिल होंगे और साथ ही सिक्किम के महान फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया के आने की खबर है। इसे लेकर फुटबॉल खिलाड़ियों में काफी खुशी देखी जा रही है।




