Raipur Crime News: बोरे में बंद मिली युवक की लाश, सिर कुचलकर की गई बेरहमी से हत्या, ग्रामीणों में दहशत
हिमांशु पटेल/रायपुर। Raipur Crime News: नवा रायपुर में एक बोरे के भीतर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। प्रथम दृष्टया मामला निर्मम हत्या का माना जा रहा है। सूचना मिलते ही राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।
Gold-Silver Price Today: खरीदारी का सुनहरा मौका, सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम में भी आई गिरावट
बताया जा रहा है कि सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने ग्राम बेंद्री के तालाब के पास सड़क किनारे खून से सना एक संदिग्ध बोरा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जब पुलिस ने बोरा खोला तो उसके अंदर करीब 30 से 35 वर्ष के युवक का शव मिला। शव के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज या मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर किसी भारी और नुकीली वस्तु से कई वार किए जाने के संकेत मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को बोरे में भरकर यहां फेंका गया।
Raipur Crime News: फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मृतक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फोरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।




