Breaking news
Advertisement
बड़ी खबरमनोरंजन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल का बड़ा खुलासा, जानिए नेपोटिज्म क्या कहा

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कई मुद्दों पर बहस छिड़ी हुई है। इनमें नोपोटिज्म का मुद्दों भी काफी चर्चा में हैं। एक्टर के निधन के बाद लगाता कई स्टार्स सामने आकर इस पर खुलकर बात कर रहे हैं। वहीं देखा जाए तो एंटरटेन इंडस्ट्री में नेपोटिज्म, भाई-भतीजावाद का मुद्दा अक्सर चर्चा में रहता है। वहीं अब इस पर फेमस टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठा लाल यानी दिलीप जोशी ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने खुलकर नेपोटिज्म पर अपनी बात रखी है।

एक्टर दिलीप जोशी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस पर बात की है। दिलीप ने बताया कि उन्हें अपने करियर में कभी नेपोटिज्म का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘ये हमारा कल्चर है हमारी संस्कृति है। अगर कोई व्यापारी है, उसने अपना काम धंधा जमाया है और उसका बेटा उसमें शामिल होना चाहता है तो वो निश्चित रूप से अपने पिता के धंधे को ज्वाइन करेगा। लेकिन इसी इंटरव्यू में उन्होंने बातचीत में ये भी कहा कि अगर कोई टैलेंटेड है तो उसे भी मौका मिलना चाहिए, भले ही उसका फिल्मी बैकग्राउंड से कोई नाता हो या नहीं। ये इंडस्ट्री सबको मौका देती है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close