big breakingछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
मनरेगा और धान खरीदी को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर स्वास्थ्य मंत्री का पलटवार,कहा कांग्रेसी घड़ियाली आँसू रोती है
प्रविंस मनहर/रायपुर – मनरेगा और धान खरीदी को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल विरोध करने की राजनीति करती है,उसे न किसानों की चिंता है और न ही राज्य के विकास से कोई सरोकार। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस घड़ियाली आँसू रो रही है। किसानों से उनका कोई वास्तविक लेना-देना नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि साय सरकार ने प्रदेश के किसानों से एक-एक दाना धान खरीदने का वादा किया है और उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाया जा रहा है।
Advertisement




