Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी रायपुर में एक महीने इस रूट पर रहेगा वन वे,प्रशासन ने जारी किया गाइड लाइन

प्रविंस मनहर/रायपुर – राजधानी रायपुर में स्काई वॉक का निर्माण कार्य शुरू हो चूका हैं और वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर निर्देश दिया है कि 27 नवम्बर से शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक,तथा शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग तक जयस्तंभ चौक की ओर, रात्रि 10.00 बजे से सुबह 06.00 बजे तक एक माह के लिए एकांकी मार्ग (वन वे) किया जा रहा है। प्रथम 15 दिन शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग तक जयस्तंभ चौक की ओर मार्ग तथा अगले 15 दिन शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक एकांकी मार्ग (वन-वे) होगा। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि एकांकी मार्ग किए जाने के लिए बंद मार्ग के प्रवेश एवं निर्गम स्थान पर पर्याप्त संख्या में रिफ्लेक्टिव बेरिकेट्स लगाना सुनिश्चित करेंगे, वाहनों को परिवर्तित करने एवं यातायात संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में गार्ड्स की व्यवस्था करेंगे एवं बंद मार्ग के प्रारंभ एवं अंत में एकांकी मार्ग का सूचना बोर्ड भी प्रदर्शित करेंगे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close