वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वोटर लिस्ट से नाम डिलीट करने के लगाए आरोप, चुनाव आयुक्त पर भी साधा निशाना
नई दिल्ली। Rahul Gandhi PC: बिहार में चुनाव होने को है। जिसे लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार रैली और सभाएं कर रहे हैं। वहीं आज वे इंदिरा भवन में उन्होंने वोट चोरी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि, “चुनाव आयोग जानबूझकर कांग्रेस के वोटों को निशाना बना रहा है और उनके नाम डिलीट कर रहा है।” उन्होंने पहले ही कह दिया कि यह ‘हाइड्रोजन बम’ नहीं है, हाइड्रोजन बम अभी आने वाला है।
बता दें कि, राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरों और लोकतंत्र के हत्यारों को बचाने का आरोप लगाते हुए 31 मिनट के प्रेजेंटेशन में वोट चोरी के आरोप लगाए और सबूत दिखाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि, कर्नाटक के बाहर अलग-अलग राज्यों के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल अलंद में वोट मिटाने के लिए किया गया। चुनाव आयोग जानबूझकर कांग्रेस के वोटों को निशाना बना रहा है और उनके नाम डिलीट कर रहा है।
Rahul Gandhi PC: उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि, कर्नाटक में अलंद एक निर्वाचन क्षेत्र है। किसी ने 6018 वोटों को हटाने की कोशिश की। हमें नहीं पता कि 2023 के चुनाव में अलंद में कुल कितने वोट हटाए गए। ये संख्या 6,018 से कहीं ज़्यादा है, लेकिन कोई उन 6018 वोटों को हटाते हुए पकड़ा गया और यह संयोग से पकड़ा गया। हुआ यूँ कि वहाँ के बूथ लेवल अधिकारी ने देखा कि उसके चाचा का वोट हटा दिया गया है, तो उसने जाँच की कि उसके चाचा का वोट किसने हटाया और उसने पाया कि वोट हटाने वाला एक पड़ोसी था। उसने अपने पड़ोसी से पूछा, लेकिन उन्होंने कहा कि मैंने कोई वोट नहीं हटाया। न तो वोट हटाने वाले व्यक्ति को और न ही जिसका वोट हटाया गया था, उसे पता था। किसी और ताकत ने इस प्रक्रिया को हाईजैक कर लिया और वोट हटा दिया।”
https://x.com/ANI/status/1968550632890986501




