[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

फिर कांग्रेस का अंतर्कलह खुलकर आया सामने, नगर निगम के 5 पार्षदों ने दिया इस्तीफा!

Then the Congress's interaction came out openly, 5 councilors of the Municipal Corporation resigned!

हिमांशु/ छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आपसी अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रहा है एक मामला थमा नहीं होता,दूसरा विवाद शुरू हो जाता है… बरहाल अभी रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी विवादों में हैँ… वहीँ पार्टी अंदरूनी नीति को लेकर नाराजगी साफ दिखने लगी हैँ.. जिस तरह रायपुर नगर निगम में कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। नेताप्रतिपक्ष पद पर पार्षद आकाश तिवारी की नियुक्ति के विरोध में कांग्रेस के पांच पार्षदों ने पार्टी से सामूहिक इस्तीफ़ा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में खुद पूर्व नेताप्रतिपक्ष संदीप साहू भी शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आकाश तिवारी को रायपुर नगर निगम में नया नेताप्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है। इस निर्णय के तुरंत बाद विरोध स्वरूप 5 पार्षद संदीप साहू, जयश्री नायक, रेणु साहू, दीप साहू और रोनिता प्रकाश जगत ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया…

बता दे जयश्री नायक को कुछ समय पहले ही पार्टी ने उपनेताप्रतिपक्ष नियुक्त किया था, लेकिन आकाश तिवारी की नियुक्ति से वे भी नाराज़ होकर इस्तीफा सौंप दी….

बता दें कि जिला कांग्रेस कमिटी ने संदीप साहू को रायपुर नगर निगम का नेता प्रतिपक्ष बनाया था, लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने एक आदेश जारी कर आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष घोषित कर दिया। इसके बाद से ही लगातार इसका विरोध किया जा रहा था, साहू समाज ने कांग्रेस भवन में प्रदर्शन भी किया था. वहीं अब आज जिला कांग्रेस कमिटी ने आकाश तिवारी के नाम पर मुहर लगा दी. इसके तुरंत बाद पार्टी के 5 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close