Breaking news
Advertisement
देश-विदेश

PM मोदी की दिवाली से पहले सौगात…70 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों को मिलेगा इस योजना का लाभ, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

NEW DELHI NEWS. दिवाली से पहले बुर्जुगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी सौगात दी है। आयुर्वेद दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने 70 साल से ज्यादा आयु वाले नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) शुरू की। अभी तक आयुष्मान योजना 70 साल से ज्यादा आयु वाले बुजुर्ग शामिल नहीं थे। इस योजना का लाभ सभी वृद्धजन को मिलेगा, चाहें वह गरीब, मध्यम वर्गीय या फि अमीर हो सभी आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र माने जाएंगे। PMJAY में 29,000 से ज्यादा लिस्‍टेड अस्‍पताल में 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज करवा सकते हैं।

देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह योजना लागू है। केवल दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के निवासी को इस योजना का लाभ नहीं मिलता है। इसके साथ ही आज यानी 29 अक्टूबर को पीएम मोदी यू-विन पोर्टल शुरू करेंगे। इस पोर्टल में टीकाकरण की इलेक्ट्रॉनिक रजिस्ट्री की जाएगी। इस पोर्टल में गर्भवती महिलाओं और बच्चों की वैक्सीन की रजिस्ट्री की जाएगी ताकि डिजिटल रिकॉर्ड रखा जा सके।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन
जन आरोग्य योजना के अधिकारिक वेबसाइट (https://beneficiary.nha.gov.in/) पर जाएं।
अब पर्सनल डिटेल्स देने के बाद सबमिट करें।
इसके बाद फैमिली डिटेल्स में जाकर अप्लाई को सेलेक्ट करें।
अब एप्लीकेशन फॉर्म को भरे और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
इसके ओटीपी वैलिडेशन करें और फॉर्म सबमिट करें।
अंत में आप आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: CID Return… 6 साल बाद दमदार एक्शन-थ्रिलर के साथ शुरू हो रहा शो, इस महीने होगी रिलीज

कौन-कौन सी बीमारी होती है कवर
आयुष्‍मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) के लाभार्थी कई बीमारियों का फ्री में इलाज करवा सकते हैं। आयुष्‍मान भारत योजना की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार कैंसर, हार्ट डिजीज, किडनी से जुड़ी बीमारियां, कोरोना, मोतियाबिंद, डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया, घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण आदि जैसी गंभीर बीमारियों का भी इलाज फ्री में होता है।

हाल में जारी अधिसूचना के अनुसार सरकार ने प्राइवेट अस्पताल से कई ट्रीटमेंट जैसे-मोतियाबिंद, सर्जिकल डिलीवरी, और मलेरिया आदि को हटा दिया है। इन सभी बीमारियों का इलाज सरकारी अस्पतालों में फ्री में हो सकता है। इस योजना में बीमारियों के साथ प्रोस्टेट कैंसर, डबल वॉल्व रिप्लेसमेंट, कोरोनरी आर्टरी बाइपास, पल्मोनरी वॉल्व रिप्लेसमेंट, नी और हिप रिप्‍लेसमेंट, स्कल बेस सर्जरी, टिश्यू एक्सपेंडर, पीडियाट्रिक सर्जरी, रेडिएशन ओंकोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, एंजियोप्लास्टी विद स्टेंट जैसी सर्जरी भी फ्री में करवाया जा सकता है। यह सर्जरी सरकारी अस्पतालों के साथ प्राइवेट अस्पतालों में करवाया जा सकता है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close