नक्सलवाद के खात्मे का काउंटडाउन शुरू, टॉप नक्सली कमांडर पापाराव साथियों के साथ आज करेगा सरेंडर
रायपुर/बीजापुर। Naxalite Paparao Surrender: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खात्मे की जो डेडलाइन 31 मार्च 2026 बताई है। उसका काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है। सुरक्षा बलों के प्रयासों और सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर एक के बाद एक कई बड़े नक्सली सरेंडर कर समाज की मुख्यधारा में जुड़े रहे हैं। वहीं इस बीच बस्तर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है की नक्सली संगठन के टॉप नक्सली कमांडर पापाराव भी आज अपने साथियों के साथ सरेंडर कर सकता है।
Read More: कल से होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’ का आयोजन, केंद्रीय खेल मंत्री करेंगे शुभारंभ, 3 हजार जनजातीय खिलाड़ी होंगे शामिल
बताया जा रहा है कि पापाराव अगले कुछ घंटों में बीजापुर पहुंच सकता है। जानकारी के अनुसार, पापाराव अपने 12 से अधिक साथियों के साथ आत्मसमर्पण करेगा। सुरक्षा एजेंसियां इस घटनाक्रम को लेकर अलर्ट मोड पर हैं और संभावित सरेंडर की तैयारी पूरी कर ली गई है।
Read More: अब शादी-पार्टी में 100 मेहमान बुलाने पर निगम को देनी होगी सूचना, लागू होगा नया सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम
Naxalite Paparao Surrender: पापाराव को नक्सली संगठन का बड़ा लीडर माना जाता है। ऐसे में उसके सरेंडर को बस्तर में नक्सली गतिविधियों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस कदम से क्षेत्र में नक्सली नेतृत्व कमजोर पड़ सकता है। फिलहाल, आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।




