Indore News: शादी के तीन महीने बाद ही पति ने की आत्महत्या, पत्नी की इस हरकत से था परेशान, जानें मामला
इंदौर। Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में शादी के महज तीन महीने बाद एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पत्नी की शिकायत के सिलसिले में पुलिस थाने से लौटने के कुछ घंटों बाद युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
CG News: सीएम साय की पहल..स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति
जानकारी के अनुसार, घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के पटेल नगर की है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय अभिषेक चौहान के रूप में हुई है। मंगलवार रात परिजन जब उसे खाना देने उसके कमरे में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से देखा गया, जहां अभिषेक फंदे से लटका हुआ मिला। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का कहना है कि मृतक की पत्नी ने घरेलू प्रताड़ना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। इसी मामले में मंगलवार को अभिषेक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। परिवार का आरोप है कि थाने से लौटने के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान दिखाई दे रहा था और अपने कमरे में चला गया। देर रात उसने आत्महत्या कर ली।
बताया गया कि अभिषेक एयरपोर्ट पर टैक्सी चालक के रूप में काम करता था। वहीं उसकी पहचान साधना नामदेव से हुई थी, जो टैक्सी काउंटर पर कार्यरत थी। दोनों ने मई 2026 में विवाह किया था। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अलग रहने को लेकर विवाद चल रहा था। उनका आरोप है कि पत्नी मायके के पास किराए के मकान में रहने का दबाव बना रही थी, जबकि अभिषेक संयुक्त परिवार से अलग नहीं होना चाहता था।
Indore News: वहीं, पत्नी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि अभिषेक ने उसके साथ मारपीट की और दहेज प्रताड़ना भी की। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने उससे पूछताछ की थी। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज होने के बाद ही चल सकेगा।




