Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

नक्सल मोर्चे पर तैनात BSF के जवान ने की आत्महत्या, सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर खत्म की जीवनलीला

नारायणपुर। BSF Jawan Committed Suicide: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। नक्सल मोर्चे पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की घटना ने सुरक्षा बलों और प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत होरादी स्थित BSF कैंप की बताई जा रही है, जहां जवान की तैनाती थी।

बता दें कि, इस घटना को लेकर नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि, आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर किसी साजिश या बाहरी कारण की पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं मृतक जवान की पहचान सचिन कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। सचिन कुमार लंबे समय से नक्सल मोर्चे पर तैनात था और वर्तमान में सोनपुर थाना क्षेत्र के होरादी BSF कैंप में अपनी सेवाएं दे रहा था। जवान के आत्महत्या करने के पीछे क्या वजह रही, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और BSF के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस के साथ-साथ BSF की आंतरिक टीम भी मामले की जांच में जुट गई है।

BSF Jawan Committed Suicide: सूत्रों के अनुसार, जवान के साथ ड्यूटी पर तैनात अन्य BSF कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि जवान हाल के दिनों में किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक समस्या या ड्यूटी से जुड़े दबाव में तो नहीं था। अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या जैसे गंभीर कदम के पीछे कई कारण हो सकते हैं, इसलिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close