राजधानी में धर्मांतरण का मामला, इलाज का लालच देकर बना रहा था ईसाई धर्म अपनाने का दबाव
रायपुर। Conversion In Raipur: राजधानी रायपुर से एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। जहां इलाज का लालच देकर आदिवासी परिवार पर जबरन धर्मांतरण करने का दबाव बनाया जा रहा था। जिसकी जानकारी मिलते ही आक्रोशित लोगों ने इसका विरोध करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम कठिया का है। बताया गया कि, आरोपी आरोपी अनुप शेण्डे आदिवासी परिवार पर बीमारी ठीक करने का लालच देकर हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाता था। साथ ही घर के सामने प्रार्थना कराकर धर्म परिवर्तन के लिए उन्हें मजबूर कर रहा था।
Conversion In Raipur: वहीं जब इलाके में इस कृत्य की जानकारी मिली तो लोगों ने नाराजगी जताई। जिसके बाद खरोरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि, ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी धर्मांतरण के कई तरह के मामले सामने आ चुके हैं।





