[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Bilaspur Road Accident: रक्षाबंधन के दूसरे दिन ही बड़ा हादसा… भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत, सड़क पर बिखरी लाशें

बिलासपुर। Bilaspur Road Accident:  बिलासपुर जिले के जूनापारा-लोरमी मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Bilaspur Violence: बिलासपुर में हिंसक झड़प के बाद धारा 163 लागू, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल की जांच की जा रही है। वहीं फरार ट्रक चालक और वाहन की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर फरार वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Haldwani Shuddhikaran Controversy: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद मामले में राहुल गांधी ने खरगे के अपमान पर मांगी FIR, BJP-RSS पर साधा निशाना

तीन मौतों से पसरा मातम

Bilaspur Road Accident: एक ही सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार चालक को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close