छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
राजधानी रायपुर में IRTCSO की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक,बॉडी कैमरा देने रेल्वे प्रशासन की गई मांग

रायपुर/प्रविंस मनहर – इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा आज राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक रखी गई, इस बैठक में टीटी को ट्रेन में टिकट चेकिंग करते समय जो समस्या आती हैं उसको लेकर चर्चाएं हुई साथ ही इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि टीटी को ट्रेनों में टिकट चेकिंग करते समय कई प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार स्थिति बिगड़ जाती हैं जिसके लिए हम बॉडी कैमरा की मांग रेलवे प्रशासन से करते हैं जिससे हमारे टीटी सुरक्षित रहे साथ ही आगे कहा कि जोनल स्तर से समस्या को उठाया जाता है जो समस्या जोन लेबल पर नहीं हो पाता उनके राष्ट्रीय लेबल पर किया जाता है।इस बैठक में सभी राज्यों के सभी जोन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Advertisement




