आज मनाई जा रही ईद-उल-फितर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी मुबारकबाद
Eid-ul-Fitr 2026: देशभर में आज 21 मार्च को इस्लामिक पर्व ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। ये एक महीने तक चले रमजान के बाद मनाया जाता है। आज खुशी और भाईचारे का पर्व ईद-उल-फितर बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा करने के साथ ही उत्सव की शुरुआत हुई। आज लोग मस्जिदों में नमाज़ अदा करते हैं, गले मिलते हैं और एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को ईद की बधाई दी है।
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स हैंडल में पोस्ट कर कहा कि, ‘ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएँ। कामना है कि यह दिन हर ओर भाईचारे और नेकी को बढ़ावा दे। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें। ईद मुबारक!’
Best wishes on Eid-ul-Fitr. May this day further brotherhood and kindness all around. May everyone be happy and healthy.
Eid Mubarak!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 21, 2026
वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट किया है। ‘ईद-उल-फ़ित्र के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार एवं वंचित वर्गों के प्रति दया का भाव रखने की सीख देता है। आइए इस अवसर पर हम समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें।’
ईद-उल-फ़ित्र के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार एवं वंचित वर्गों के प्रति दया का भाव रखने की सीख देता है। आइए इस अवसर पर हम समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें।
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 21, 2026
Eid-ul-Fitr 2026: बता दें कि, ‘रमजान’ को इस्लाम में सबसे पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इसी महीने में पैगंबर मोहम्मद को फरिश्ते जिब्रील के माध्यम से पवित्र ग्रंथ कुरान का अवतरण हुआ था। पूरे महीने मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं, इबादत करते हैं और आत्म-अनुशासन व आध्यात्मिक चिंतन पर ध्यान केंद्रित करते हैं।




