[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Congress Protest: NEET पर सियासी संग्राम…काले कपड़े पहनकर संसद में विपक्ष का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

नई दिल्ली। NEET परीक्षा विवाद, छात्रों के आंदोलन और हालिया पुलिस कार्रवाई को लेकर संसद के मानसून सत्र में विपक्ष का विरोध और तेज हो गया। बुधवार को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार पर काले वस्त्र पहनकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Sakti News: बारिश ने खोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पोल, अस्पताल में घुसा गंदा पानी, मरीजों की बढ़ी परेशानी

विपक्षी नेताओं का कहना है कि यह विरोध छात्रों के आंदोलन, परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं और प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ है। नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और लोकतांत्रिक विरोध को उचित स्थान नहीं दिया जा रहा। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई वरिष्ठ सांसद शामिल हुए। विपक्ष ने दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान नेताओं की हिरासत और जंतर-मंतर पर छात्रों एवं प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को भी मुद्दा बनाया।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा

प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि असली सवाल नेताओं के साथ हुए व्यवहार का नहीं, बल्कि उन छात्रों का है जो अपने भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा है और छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने बताया कि, विपक्ष के सभी सांसद आज काले कपड़े पहने हुए हैं। यह विरोध कई बातों को लेकर है: देश की राजधानी दिल्ली में छात्रों के साथ जो हुआ, उसके खिलाफ; धर्मेंद्र प्रधान के अपने पद पर बने रहने की जिद के खिलाफ और छात्रों के असंतोष पर सरकार के रवैये के खिलाफ।

कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि विपक्ष के सांसद काले कपड़े पहनकर छात्रों के समर्थन और पुलिस कार्रवाई के विरोध में एकजुट हुए हैं। उन्होंने सरकार से छात्रों के साथ संवाद शुरू करने और शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने की अपील की। वहीं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वालों के साथ बल प्रयोग उचित नहीं माना जा सकता।

इधर, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद संजय यादव ने आरोप लगाया कि हाल के वर्षों में कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले सामने आए हैं, जिससे युवाओं का परीक्षा प्रणाली पर भरोसा प्रभावित हुआ है। उन्होंने सरकार से पारदर्शी और विश्वसनीय परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ मेहरबान, अगले 5 दिन पूरे प्रदेश में बारिश के आसार, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा

Congress Protest: मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी, जबलपुर और भुवनेश्वर सहित कई शहरों में भी प्रदर्शन किए। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार लोकतांत्रिक विरोध को दबाने का प्रयास कर रही है, जबकि केंद्र सरकार का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है। NEET विवाद को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच जारी यह टकराव अब संसद से निकलकर देशव्यापी राजनीतिक मुद्दा बनता दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में इस विषय पर संसद और सड़क दोनों जगह सियासी हलचल जारी रहने की संभावना है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close