[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News: छत्तीसगढ़िया वाणिज्य व उद्योग महासंघ का व्यापारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम, व्यापारियों को दी गई आधुनिक कारोबार और AI की ट्रेनिंग

अभनपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की अभनपुर इकाई के तत्वावधान में व्यापारियों और युवा उद्यमियों के लिए एक दिवसीय व्यापारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बदलते कारोबारी परिवेश में व्यापारियों को आधुनिक तकनीक, नेतृत्व क्षमता और व्यवसायिक कौशल से जोड़ना था। इसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों और उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में कॉर्पोरेट ट्रेनर एवं मोटिवेशनल स्पीकर नरेंद्र देवांगन ने प्रभावी संवाद कौशल, नेतृत्व विकास, सेल्स एवं बिजनेस ग्रोथ, उद्यमिता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के व्यवसायिक उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में व्यापारियों को नई तकनीकों को अपनाकर अपने व्यवसाय को आधुनिक बनाना होगा।

वहीं पर्यावरण विशेषज्ञ एवं मोटिवेशनल स्पीकर रजनी चंदवंशी ने महिला सशक्तिकरण, व्यवहारिक नेतृत्व, संबंध प्रबंधन, कार्य-जीवन संतुलन, सॉफ्ट स्किल्स, कम्युनिकेशन और काउंसलिंग जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने व्यापार के साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के निर्वहन की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने इसे बेहद उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की। उनका कहना था कि इस तरह के प्रशिक्षण से व्यापारियों को बदलते बाजार और नई तकनीकों के अनुरूप खुद को तैयार करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ ने संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अभनपुर इकाई का गठन भी किया। सर्वसम्मति से लालजी साहू को अध्यक्ष और नारायण साहू को उपाध्यक्ष चुना गया।

Raipur News: कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को पौधों का वितरण किया गया। साथ ही वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शेखर वर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप टिकरिया, ईश्वर पटेल, कुबेर चंद्राकर, त्रिलोचन साहू, ललित साहू, दिलीप निर्मलकर, डोमेंद्र साहू, मन्नू पटेल, चंद्रकांत साहू, झम्मन साहू, सत्या बंजारे, परमेश्वर साहू, रितेश सिन्हा, मनोहर साहू सहित संस्था के कई पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को व्यापारियों के कौशल विकास, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close