क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा
राजधानी रायपुर में दो गुटों में खूनी झड़प,बाइक टक्कर के बाद लाठी-डंडों से हमला

प्रविंस मनहर/रायपुर – राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में देर रात दो गुटों के बीच जमकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना रात करीब 11 बजे मोमिनपारा–बढ़ईपारा इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मामूली बाइक टक्कर को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं,वहीं तीन युवकों के सिर फूटने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Advertisement




