लाल आतंक को एक और झटका, 22 नक्सलियों ने हथियार के साथ किया सरेंडर, कई बड़ी वारदातों में थे शामिल
सुकमा। Sukma Maoists Surrender: नक्सलवाद अब कमजोर होता जा रहा है। कई बड़े नक्सली कमांडरों के सरेंडर करने के बाद अब एक- एक कर सभी नक्सली भी हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं। वहीं एक बार फिर सुकमा जिले से लगे उड़ीसा के मलकानगिरी जिले में 22 नक्सलियों ने हथियारों के साथ सरेंडर किया है।
बता दें कि, सरेंडर करने वाले नक्सलियों में अधिकतर नक्सली केरलापाल एरिया कमेटी के हैं । इसमें दोरनापाल LOS के कई कमांडर, जगरगुंडा एरिया कमेटी, प्लाटून 26 (कुल 19 नक्सली इन समूहों से) और आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी के 3 नक्सली शामिल थे।

Sukma Maoists Surrender: सरेंडर के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को हथियारों का जखीरा सौंपा। इन सभी नक्सलियों ने 1 AK-47, 2 INSAS, 1SLR समेत 9 हथियार भी साथ लाए थे। मल्कानगिरी में यह सरेंडर सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई का नतीजा है।






