सरकारी दावों की खुली पुल! पुनर्वास नीति का लाभ नहीं मिलने से कर्ज में डूबा पूर्व नक्सली, दी ये चेतावनी
अंबिकापुर। Ambikapur News: सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षाबलों के लगातार प्रयासों से नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्य धारा में जुड़ रहे हैं। लेकिन सरकारी व्यवस्थाओं और आर्थिक दबावों से परेशान एक आत्मसमर्पित एरिया नक्सली कमांडर इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं की वे शायद अपने आत्मसमर्पण करने को लेकर चिंतित है।
दरअसल, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कर्ज लेकर मकान बनाने वाले इस पूर्व नक्सली का कहना है कि, अब वह कर्ज और व्यापारियों के दबाव से इतना परेशान हो चुका है कि उसे या तो घर छोड़ना पड़ेगा या फिर परिवार के साथ आत्महत्या जैसे कदम के बारे में सोचना पड़ेगा। पुनर्वास नीति का लाभ नहीं मिलने से नाराज होकर वह अपनी फरियाद लेकर अंबिकापुर पहुंचा है।
Ambikapur News: सरकारी व्यवस्थाओं और आर्थिक दबावों से परेशान एक आत्मसमर्पित क्षेत्रीय नक्सली कमांडर ने चेतावनी दी है कि, वह अब अपने परिवार और जीवन को लेकर गंभीर निर्णय लेने की स्थिति में है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लिया गया कर्ज और निर्माण सामग्री के लिए व्यापारियों का लगातार दबाव उसे इतना तंग कर चुका है कि अब या तो उसे घर छोड़ना पड़ेगा या फिर परिवार के साथ आत्महत्या जैसे संकटपूर्ण विकल्प पर विचार करना पड़ेगा।




