[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

राजधानी रायपुर में IPL का रोमांच : 10 और 13 मई को होगा बड़ा मुकाबला

राजधानी Raipur एक बार फिर क्रिकेट के रंग में रंगने जा रही है। Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में 10 और 13 मई को आईपीएल के दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। IPL

जानकारी के अनुसार, दोनों टीमें 8 मई को रायपुर पहुंच जाएंगी और पूरे 6 दिन तक शहर में ही रुकेंगी। इस दौरान खिलाड़ियों की प्रैक्टिस से लेकर मैच तक, स्टेडियम में लगातार हलचल बनी रहेगी।

Read More : IPL Match In Raipur: राजधानी में IPL मैच का धमाका, इस दिन से मिलेंगे टिकट, दर्शकों के लिए भी खास इंतजाम

इस बार सबसे खास मुकाबला Royal Challengers Bangalore (RCB) और Mumbai Indians (MI) के बीच 10 मई को होगा। वही 13 मई बुधवार को RCB vs Kolkata Knight Riders के बीच मुकाबला होगा। दोनों ही मैचों के लिए क्रिकेट प्रेमियों में जबरजस्त उत्साह देखा जा रहा है. खास बात यह है कि रायपुर स्टेडियम RCB का होम ग्राउंड है, ऐसे में स्थानीय फैंस की उम्मीदें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों से काफी बढ़ गई हैं।

शहर में क्रिकेट का जुनून साफ नजर आ रहा है। टिकट खरीदने को लेकर फैंस ऑनलाइन और ऑफलाइन काउंटर खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है और टिकट बिक्री की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

Read More : ‘कानून के साथ मत खेलना वरना मैच ही नहीं जेल भी देखनी पड़ेगी’ IPL से पहले सट्टेबाजों को पुलिस की सख्त चेतावनी

रायपुर में होने वाले इन मुकाबलों से न सिर्फ खेल का माहौल बनेगा, बल्कि शहर की रौनक भी बढ़ेगी। होटल, ट्रांसपोर्ट और अन्य व्यवस्थाओं में भी खास तैयारियां की जा रही हैं, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मौका किसी त्योहार से कम नहीं है, जहां वे अपने पसंदीदा सितारों को लाइव खेलते हुए देख सकेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close