स्वास्थ्य और पर्यावरण के साथ खिलवाड़, मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पास खुले में मिला एक्सपायरी दवाओं का भंडार

बिलासपुर। Bilaspur News: न्यायधानी बिलासपुर के तेलीपारा मेडिकल कॉम्प्लेक्स के नजदीक खुले मैदान में एक्सपायरी दवाओं का भंडार मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर दवा नियंत्रण विभाग की टीम ने तुरंत पहुंचकर सभी दवाओं को जब्त कर लिया।
बताया गया कि, इन खुले में बिखरी दवाओं से नाबालिगों, पशुओं और पर्यावरण को बड़ा खतरा पैदा हो सकता था। वहीं शुरुआती जांच में पता चला कि, ये दवाएं विधिवत नष्ट न करने की बजाय लापरवाही से बाहर फेंकी गईं।
Bilaspur News: विभाग ने बैच नंबरों से सप्लायर या मेडिकल एजेंसी की पहचान करेगा। जांच के बाद ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होगी। फिलहाल पूरा मामला गहन जांच के दायरे में है। फिलहाल ड्रग विभाग इस मामले की जांच कर रहा है कि, ये एक्सपायरी दवाएं कहां से लाई गई थी और किसे इसे खुले में फेंका।




