छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
समाज कल्याण विभाग ने की पहल, श्रवण बाधित दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा रोजगार, आयोजित किया गया वॉक इन इंटरव्यू
रायपुर। Job Opportunities For Hearing Impaired: रायपुर में श्रवण बाधित दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी रोजगार का मौका मिलेगा।इन अभ्यर्थियों के लिए बीपीसीएल कंपनी में 20 पदों पर भर्ती का अवसर है। समाज कल्याण विभाग की पहल पर 17 दिसंबर को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित होगा।
बता दें कि, ये इंटरव्यू संबल केंद्र, गांधी मैदान, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। जिसमें योग्य श्रवण बाधित दिव्यांग अभ्यर्थी सीधे उपस्थित हो सकते हैं। यह भर्ती रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है।
Job Opportunities For Hearing Impaired: समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया है। बीपीसीएल जैसे प्रतिष्ठित कंपनी में चयनित अभ्यर्थियों को स्थायी रोजगार मिलेगा। यह पहल दिव्यांग सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी।
Advertisement




