छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर
Initiation Ceremony: आज पदभार ग्रहण करेंगे बीजेपी के नए पदाधिकारी, कई जानी-मानी हस्तियां भी रहेंगी मौजूद
रायपुर।Initiation Ceremony: आज रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के नए पदाधिकारी पदभार ग्रहण करने जा रहे हैं। यह समारोह सुबह 11:30 बजे भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित किया जाएगा।
बता दें कि, इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अशोक साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष सत्य नारायण सिंह और अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान दायित्व ग्रहण करेंगे ।
Initiation Ceremony: वहीं पदभार ग्रहण से पहले, राहुल टिकरिहा एक बाइक रैली निकालेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) -पवन साय विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
Advertisement




