CG Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय, कल होगा नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण
रायपुर। CG Cabinet Expansion: राजनीतिक गलियारों से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय हो गई। कल साय कैबिनेट में तीन नए मंत्री शामिल होंगे। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि अब तक नाम तय नहीं किया गया है कि, किन विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।
बता दें कि, कल सुबह से ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरगर्मियां तेज रही। वहीं एक ओर जहां बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल राज्यपाल रमेन डेका से मिलने राजभवन पहुंच तो दूसरी ओर तीनों विधायक राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव देर रात सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे।
CG Cabinet Expansion: भाजपा का शीर्ष नेतृत्व 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाने पर सहमत हो चुका है। इस लिहाज से नए नामों पर अंतिम मुहर लगने का इंतजार है। कई नाम मंत्री पद के लिए सामने आ रहे हैं। वहीं मालूम हो की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार बने 20 माह बीत चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके अब तक पूर्ण मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया है। वहीं अब देखना ये होगा कि, आखिर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए किन विधायकों के नाम पर मुहर लगती है।



