Breaking news
Advertisement
कांकेरक्राइमछत्तीसगढ़

सूने मकान से लाखों की चोरी, आरोपियों ने 2 लाख से अधिक का कैश और सोने-चांदी के जेवर किये पार

कांकेर। एकता नगर वार्ड में शुक्रवार देर रात चोरों ने सूने मकान में चोरों ने लाखों रूपए की नगदी और सोने चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार सुबह चोरी के बारे में पता चलने पर पीड़ित मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, एकता नगर में रहने वाला माहेश्वरी परिवार सामाजिक कार्य से केशकाल गए हुए थे। घर में कोई नहीं था। सूने घर का फायदा उठाकर शुक्रवार रात चोरों ने 2 लाख 75 हजार रुपए नगद, सोने-चांदी के जेवर समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। शनिवार 6 मई की सुबह माहेश्वरी परिवार घर वापस लौटा, तो ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो रूम में सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। अलमारी के अंदर रखे हुए 2 लाख 75 हजार रुपए और सोने-चांदी के गहने गायब थे।

इसके बाद तुरंत परिवार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close