[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Speech: ‘खिल गया पश्चिम बंगाल में कमल’, बीजेपी की जीत पर बोले पीएम मोदी, कुछ ही देर में करेंगे संबोधन

नई दिल्ली। PM Modi Speech: पश्चिम बंगाल, असम और  पुडुचेरी में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद आज शाम 7 बजे पीएम मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जहां जश्न की तैयारियां चल रही हैं। पार्टी दफ्तर को फूलों से सजाया गया है। बीजेपी के कई नेता यहां पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी पहले भी अन्य राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद बीजेपी कार्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रहे हैं।

Read More: Bengal Election Result 2026: बंगाल में हो गया खेला, बीजेपी का आंकड़ा 200 पार, ढह गया ममता बनर्जी का किला 

जनता की शक्ति की जीत

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि, ‘ पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया है! 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमेशा याद रखे जाएँगे। जनता की शक्ति की जीत हुई है और BJP की सुशासन की राजनीति सफल रही है। मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति के सामने नतमस्तक हूँ। जनता ने BJP को एक शानदार जनादेश दिया है और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूँ कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल की जनता के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। हम एक ऐसी सरकार देंगे जो समाज के सभी वर्गों को अवसर और सम्मान सुनिश्चित करे।

की कार्यकर्ताओं की तारीफ

पश्चिम बंगाल में BJP की यह ऐतिहासिक जीत, पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं थी। मैं उन सभी को नमन करता हूँ। वर्षों से, उन्होंने ज़मीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की मुश्किलों का सामना किया है और हमारे विकास के एजेंडे को लोगों तक पहुँचाया है। वे ही हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।

Read More: Tamil Nadu Election 2026 Results: तमिलनाडु में हो गया विजय का ‘विजय तिलक’, CM स्टालिन को हरा कर दर्ज की जीत 

इसी के साथ ही उन्होंने असम चुनाव को लेकर कहा कि,’मैं असम की जनता के बीच दिन-रात काम करने वाले सभी BJP-NDA कार्यकर्ताओं की सराहना करता हूँ। यह काबिले-तारीफ़ है कि पिछले एक दशक में हमारी पार्टी और गठबंधन का कितना विस्तार हुआ है। उनके प्रयासों की बदौलत ही हमारा सकारात्मक एजेंडा लोगों के दिलों तक पहुँच पाया है।

असम ने एक बार फिर BJP-NDA को अपना आशीर्वाद दिया है! असम विधानसभा चुनावों में BJP-NDA की जीत, हमारे गठबंधन द्वारा विकास पर दिए जा रहे ज़ोर और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों के प्रति अटूट समर्थन को दर्शाती है। इस ज़बरदस्त जनादेश के लिए मैं असम के अपने भाई-बहनों का आभार व्यक्त करता हूँ। मैं उन्हें यह भी विश्वास दिलाता हूँ कि हम राज्य के कायाकल्प के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।

Read More: Bengal Chunav Results 2026: जनता ने दिया नया जनादेश, बंगाल में BJP की सुनामी, ख़त्म होने के कगार पर ममता का 15 सालों का शासन

जनता ने दिया आशीर्वाद

PM Modi Speech: उन्होंने कहा कि,’पुडुचेरी, आपका धन्यवाद! सुशासन के हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और श्री एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली सरकार के काम के आधार पर, पुडुचेरी की जनता ने NDA को एक और कार्यकाल का आशीर्वाद दिया है। ये आशीर्वाद सुशासन को बढ़ावा देने के हमारे सामूहिक प्रयासों को और गति प्रदान करेंगे। मुझे पुडुचेरी के हमारे NDA कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने ज़मीनी स्तर पर असाधारण प्रयास किए हैं। वे लगातार जनता के बीच रहे और हमारे विज़न तथा ट्रैक रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से बताया। इसी वजह से जनता ने हमें एक बार फिर अपना आशीर्वाद दिया है।’

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close