[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सड़क चौड़ीकरण के लिए कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, सरकार पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप

रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में शारदा चौक से तात्यापारा तक चौड़ीकरण को लेकर सियासत गरमा गई है। सालों से लंबित इस मांग को लेकर कांग्रेस ने आज जोरदार प्रदर्शन किया और सड़क पर चलने वाले लोगों से हस्ताक्षर अभियान चलाकर जनसमर्थन जुटाया।

Read More: सड़क हादसों का सिलसिला जारी, ई-रिक्शा-पिकअप की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, लगातार हो रहे दुर्घटनाओं से इलाके में दहशत 

कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि, पहले मुआवजा प्रक्रिया पूरी कर जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि, इस मुद्दे को लेकर प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक बात रखी गई, बावजूद इसके काम अटका हुआ है।

Read More: एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

Raipur News: वहीं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन ने दावा किया कि, कांग्रेस शासनकाल में इस परियोजना के लिए बजट भी आवंटित किया गया था, लेकिन वर्तमान सरकार इसे आगे बढ़ाने में नाकाम रही है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close