क्राइमगरियाबंदछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
गरियाबंद। Gariaband Crime: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां सड़क किनारे संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति की लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार, मामला राजिम थाना के देवरी गांव में सड़क किनारे एक युवक की छित विक्षित संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। करीब 100 मीटर लाश को घसीट कर सड़क किनारे में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Gariaband Crime: बताया गया कि,शव की पहचान चंदू तारक के रूप में हुई है। वहीं हत्या की आशंका में राजिम पुलिस जांच में जुटी है। वहीं युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Advertisement




