छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिज़ाज, तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज बदल गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। जिसमे कबीरधाम, राजनांदगांव, अंबिकापुर और कांकेर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है। वहीं, बीती रात भी राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है।
Advertisement




